ग्रामीण उद्योगबिजनेस आइडिया

गांव में पैसा कमाने का तरीका | gaon mein paise kamane ka tarika

आप गांव में भी रहकर पैसा कमा सकते हैं। गांव में पैसा कमाने का कई तरीका (gaon mein paise kamane ka tarika) है।

gaon mein paise kamane ka tarika: आज के समय में हर कोई रोजगार की तलाश में गांव से शहर की और पलायन कर रहा है ताकि उसे भी एक अच्छा रोजगार प्राप्त हो सके। लेकिन आप गांव में भी रहकर पैसा कमा सकते हैं। गांव में पैसा कमाने का कई तरीका (gaon mein paise kamane ka tarika) है, जिससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप अपने गांव में भी रहकर अपना खुद का एक अच्छा व्यवसाय शुरू कर सकते है वो भी कम लागत में। 

 

तो आइए द रूरल इंडिया के इस लेख में गांव में पैसा कमाने का 10 तरीका (gaon mein paise kamane ka tarika) बताएंगे जिससे आप अपने गांव में रहकर महीने में लाखों की कमाई कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आपको इन व्यवसाय को शुरू करने के लिए कोई खास जानकारी या फिर टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको आपने और आपने आसपास के गांव की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। ताकि बिजनेस को शुरू करना आसान हो जाए। 

 

तो आइए, The rural India के इस ब्लॉग में जानते हैं, गांव में पैसा कमाने का 10 तरीका (Ghar baithe paise kaise kamaye)

 

इस लेख में आप जानेंगे (Paise kamane ke 10 tarike)

  1. दूध का व्यवसाय (dairy business)
  2. पेड़ों का व्यापार (tree farming)
  3. शहद का व्यापार (honey farming)
  4. सब्जियों का व्यापार (vegetable business)
  5. पॉल्ट्री का व्यापार (poultry farming)
  6. बांस का व्यापार (bamboo farming)
  7. ऐलोवेरा का व्यापार (Aloe Vera farming)
  8. फूलों का व्यवसाय (flower business)
  9. मछली का व्यवसाय (fish farming)
  10. कपड़ों का व्यवसाय (clothes business)

 

1. दूध का व्यवसाय (dairy business)

दूध का व्यापार सबसे अधिक मुनाफे वाला व्यापार होता है। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपके पास बस गाय या भैंस होनी चाहिए। अगर आपके पास गाय भैंस नहीं है तो आपको एक गाय लगभग 30 हजार और भैंस 50 से 60 हजार तक आसानी से मिल जाएगी जिससे आप अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते है। इस व्यापार के जरिये आप बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट बना सकते है जो आपके व्यापार के लिए फायदेमंद होगा। 

 

2. पेड़ों का व्यापार (tree farming)

अक्सर आपने गांव में देखा होगा कि लोगों के पास बहुत अधिक जमीन होती है। अगर आपके पास भी बहुत जमीन है तो आप उस जमीन में शीशम, सागौन जैसे कीमती पेड़ लगाकर 8 से 10 सालों के बाद अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि ये पेड़ बाजार में बहुत महंगे बिकते है। सबसे अधिक महंगा सागौन का पेड़ होता है।

 

3. शहद का व्यापार (honey farming)

मधुमक्खी पालने के व्यापार पर एक से डेढ़ लाख रूपए खर्च करके आप एक अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते  हैं।  क्योंकि बाजार में इसके शहद की अधिक मांग होती है और ये बहुत महंगा बिकता है। लेकिन इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको पहले ट्रेनिंग लेनी होती है। 

 

4. सब्जियों का व्यापार (vegetable business)

आप अपनी जमीन पर सब्जियों की खेती करके भी बढ़िया कमाई कर सकते हैं। क्योंकि बाजार में सब्जियों की मांग अधिक होती है और अगर आप शहर से भी जुड़े है तो आप अपनी सब्जियों को शहर के बाजार में भी बेचकर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। सब्जियों के  व्यापार में आप सरकार की योजनाओं का भी लाभ उठा सकते है। जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। 

 

5. पॉल्ट्री का व्यापार (poultry farming)

पॉल्ट्री फार्मिंग एक ऐसा व्यापार है जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता हैं। पॉल्ट्री फार्मिंग (poultry farming) में कई तरह के पक्षी शामिल होते हैं। लेकिन सबसे अधिक मुर्गी पालन का व्यापार फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बाजार में इसके मांस और अंडों की अधिक मांग होती है और अगर आप शहर से जुड़े है तो आप इसे और भी अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। 

 

पॉल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस को शुरू करने के लिए थोड़ी बहुत जानकारी की जरूरत होती है । जिला कृषि विज्ञान केंद्र  पॉल्ट्री फार्मिंग के लिए  मुफ्त में सभी जानकारी देता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार के द्वारा मुद्रा लोन भी दी जाती है जिससे आप आपने व्यापार को आसानी से शुरू कर सकें। 

 

6 . बांस का व्यापार (bamboo farming) 

आप सब ने देखा ही होगा की बाजार में बांस से बने प्रोडक्ट कितने सुंदर और महंगे बिकते है। आप भी अपनी जमीन पर बांस की खेती करके अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते है। जो आपको बेहद मुनाफा कमाके देंगा। अगर आपको इंटरनेट की थोड़ी बहुत जानकारी है तो आप आपनी  बांस की बनी वस्तुओं को ऑनलाइन बेचकर भी लाभ कमा सकते है। 

 

7. ऐलोवेरा का व्यापार (Aloe Vera farming)

ऐलोवेरा का व्यापार बेहद ही आसान और कम लागत में अधिक मुनाफे वाला व्यापार है। बाजार में ऐलोवेरा की बहुत अधिक मांग होती है। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको अपने खेत में एलोवेरा की खेती करने होगी। जिसमें कम से कम 10 हजार रुपए की खर्च करके करीब 2500 पौधे लगाकर इस व्यापार को शुरू कर सकते हैं। इनके पौधों से आप जेल निकालकर बाजार में एक अच्छे दाम पर बेच सकते है। 

 

बता दें कि ऐलोवेरा का जल आजकल सभी घरों में आपको देखने को मिलेगा। 

 

8. फूलों का व्यवसाय (flower business)

फूलों का व्यापार एक अच्छा और फायदेमंद व्यापार है। अक्सर आप सब लोगों ने देखा ही होगा कि लोगों को  शादी ब्याह की सजावट और कई धार्मिक त्योहारों के लिए फूलों की जरूरत होती है। अच्छे और ताजा फूलों की बाजार में बेहद मांग होती है। 

 

इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको अपनी जमीन पर फूलों की खेती करनी होगी। सूरजमुखी, गुलाब, गेंदे की खेती बेहद फायदेमंद है। क्योंकि इन्हें लोग सबसे ज्यादा खरीदते हैं। 

 

9. मछली का व्यवसाय (fish farming)

मछली पालन का व्यापार एक ऐसा व्यापार है जिसमें मछलियों को बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस व्यापार को शुरू करना बेहद ही आसान है। इस व्यापार में आपको नदियां, झीलें और समुद्र की जरूरत पड़ेगी जिससे आप मछलियों को पकड़ सकें। 

 

एक सर्वे के अनुसार भारत में लगभग 60 प्रतिशत लोग मछली का सेवन करते है। 

 

10. कपड़ों का व्यवसाय (clothes business)

कपड़ों का व्यापार ऐसा व्यवसाय है जिसे लोग काफी पंसद करते है क्योंकि इसमें कम लागत में अधिक कमाया जा सकता है। आजकल के फैंसी पोशाकों की बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए यह व्यापार बेहद फायदेमंद है। 

 

कपड़ों का व्यवसाय (clothes business) को आप पहले एक छोटे स्तर पर भी शुरू करके मुनाफा कमा सकते है और फिर बाद में बढ़ा कर सकते हैं। इसके के लिए आपके पास एक अच्छी जगह पर अपनी एक दुकान होनी चाहिए या फिर आप किराये पर भी दुकान को लें सकते है। 

 

ये तो थी, गांव में पैसा कमाने के 10 आसान तरीके (Paise kamane ke tarike) की बात। लेकिन, The Rural India पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, सरकारी योजना और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण ब्लॉग्स मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी इन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button