कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
पशुपालन

Fish farming tips: मछली पालन की संपूर्ण जानकारी

पूरे विश्व में भारत का मछली पालन (machhali palan) में दूसरा स्थान है। मछली को सबसे ज्यादा प्रोटीन का स्रोत माना जाता है।

fish farming in hindi: कोरोना काल के चलते जहां जिंदगी मुश्किल से गुजर रही है। बेरोजगारी दर भी बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोग बिजनेस में हाथ अजमाना चाह रहे हैं। ऐसे में मछली पालन (machhali palan) एक ऐसा व्यवसाय है जिससे अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। 

कई बिजनेस मौसम पर आधारित होते हैं तो कई सारे वर्ष भर चलते रहते हैं। आज का समय ऐसा हो गया है कि बरसात के न होने के कारण पानी की मात्रा में कमी आ रही है। पानी की कमी से किसानों की फसलों को बहुत नुकसान झेलना पड़ता है। साथ ही पानी में रहने वाले जीव जो केवल पानी के सहारे जीते हैं, उनमें भी कमी आ रही है। जैसे मछली आदि जीवों की कमी सी होने के कारण मछली पालन (Fish farming) के व्यवसाय ने नया रूप लिया है।

हमारे जीवन में जिस प्रकार कृषि के लिए भूमि आवश्यक है उसी प्रकार मछली पालन (Fish farming) के लिए तालाब की आवश्यता होती है। मछली जिस प्रकार जलीय पर्यावरण पर निर्भर है उसी प्रकार मछली बिना जल पर्यावरण की भी जैविक स्थिति समान्य नहीं होती हैं। 

कई गांवों में और शहरों में मछली पालन (machhali palan) करके उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। मछली की बढ़ती मांग से भारतीय बाजार में मछली उद्योग का एक अच्छा स्थान है।

पूरे विश्व में भारत का मछली पालन (machhali palan) में दूसरा स्थान है। मछली पालन की मांग इसलिए बढ़ रही है क्योंकि मछली को सबसे ज्यादा प्रोटीन का स्रोत माना जाता है। मछली से हमें कई तरह के उत्पाद प्राप्त होते हैं जिनमें मांस, मछली का तेल आदि प्रमुख है। हमारे शरीर में ऐसी कई बीमारियां होती है जो मछली के तेल के द्वारा सही हो जाती है। इसके लिए मछलियों की मांग बहुत ज्यादा है। भारत के हर राज्य में इस बिजनेस को स्थान मिल चुका है और अच्छे स्तर पर इस बिजनेस को किया जा रहा है जिसमें लोग लाखों रुपये की सालाना इनकम कर रहे हैं।

आप भी अपने एक तालाब या टंकी बनाकर मछली पालन शुरू कर सकते हैं।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में मछली पालन (fish farming in hindi) को विस्तार से समझें।

 

मछली पालन (machhali palan) करने के लिए हमें विभिन्न बिंदुओं पर ध्यान देना पड़ता है।

  • मछली पालने के लिए उपयुक्त भूमि और तालाब को चुनकर उनका निमार्ण करना पड़ता है।
  • तालाब में मिट्टी की जांच करनी पड़ती हैं। हम मछली विभागों की फ्री सेवा से वैज्ञानिक तरीकों से मिट्टी का जांच भी करा सकते है और सलाह भी ले सकते है ताकि मछली की अधिक पैदावार हो सके।
  • तालाबों में सफाई और मछलियों के खाने के लिए जन्तुओं का तालाब में होना आवश्यक है।
  • तालाबों में जलीय पौधों का होना मछली की अच्छी पैदावार के लिए हानिकारक है।
  • पानी का हल्का क्षारीय होना मछली पालन के लिए लाभप्रद है।
  • तालाब की तैयारी में गोबर की खाद की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योकि यह मछली का प्राकृतिक भोजन उत्पन्न होता है।
  • रासायनिक खादों में यूरिया 200 किलोग्राम, सिंगिल सुपर फास्फेट 250 कि०ग्रा०, म्यूरेट ऑफ पोटाश 40 कि०ग्रा० का कुल मिश्रण 490 कि०ग्रा० प्रति होता है और जो प्रतिवर्ष 10 समान मासिक किश्तों में प्रयोग किया जाना चाहिए।
  • तालाब में ऐसी उत्तम मछली प्रजातियों के शुद्ध बीजों का प्रयोग किया जाना चाहिए जो कि एक ही जलीय वातावरण में रहकर एक दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाएं और तीव्रगति से बढ़े ताकि अधिक से अधिक मछली उत्पादन सुनिश्चित हो सके।
  • मछली की अधिक पैदावार के लिए तालाब की मिट्टी और पानी का उपयुक्त होना परम आवश्यक है जिसमें सैण्ड 40%, सिल्ट 30% तथा क्ले 30% हो और पी-एच 6.5 से 7.5% होनी चाहिए।

मछली पालन के लिए प्रमुख किस्में

रोहू, मांगुर, सिल्वर, ग्रास, भाकुर और नैना मछलियों का मछली पालन आप कर सकते है।

101+ बिजनेस आइडिया

मछली के बीज किसी भी हैचरी से आप खरीद सकते है। हर जिले में मछली पालन विभाग भी होता है जहां पर नया काम शुरू करने वाले को ट्रेनिंग भी दी जाती है।

मछली पालन बहते और ठहरे हुए पानी कर सकते हैं।

बहते हुए मछली पालन को रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) कहा जाता है जो कि पहाड़ों पर किसी झरने किराने किया जा सकता है। ठहरे हुए पानी में मछली पालन का काम मैदानी इलाकों में किया जाता है।

मछली पालन का काम शुरू होने से आप एक एकड़ तालाब से आप हर साल लगभग 5 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। मोदी सरकार ने भी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से मछली पालन (Fish Farming) को भी शामिल कर दिया है। मछली पालन का काम अपने खुद के तालाब (Fish Pond) या किराए पर तालाब लेकर भी कर सकते है जिसके लिए सरकार दोनों ही योजना में किसानों को लोन देती है।

इस तरह किसान खेती के साथ मछली पालन (machhali palan) का काम शुरू करके अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button