डीजे का बिजनेस की संपूर्ण जानकारी | Dj business plan in hindi
अगर आप डीजे कंपोजिंग में रुचि रखते हैं तो आपके लिए डीजे सर्विस बिजनेस (Dj service business) फायदे का बिजनेस है।
Dj business plan hindi: गांव हो या शहर, कहीं भी कोई भी खुशी का माहौल होता है तो लोग सबसे पहले डीजे (DJ) मंगवाते हैं। डीजे मनोरंजन का एक बहुत ही बढ़िया साधन है। जैसे डीजे का लाना शगुन हैं। पिछले कुछ सालों से डीजे (DJ) का चलन और भी ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप संगीत में रुचि रखते हैं आप डीजे कंपोजिंग में रुचि रखते हैं तो आपके लिए डीजे सर्विस बिजनेस (Dj service business) फायदे का बिजनेस है।
डीजे सर्विस (Dj service business) में फायदे का अंदाजा आप इस तरह भी लगा सकते हैं। जैसा कि हम सब कहीं जाते हैं तो वहां कुछ मिले ना मिले लेकिन डीजे और डांस फ्लोर जरूर देखने को मिलता है। तो आप भी अगर अच्छा डीजे सर्विस लोगों को देते हैं तो काफी मुनाफा हो सकता है।
तो आइए द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जानते हैं, डीजे सर्विस के बारे में पूरी जानकारी
- डीजे (Dj) की डिमांड
- डीजे सर्विस में इस्तेमाल होने वाले सामान
- डीजे का बिजनेस कैसे शुरू करें
- बिजनेस शुरू करने के लिए योजना बना ले
- काम के लिए कितने लोग और गाड़ी की आवश्यकता होगी
- डीजे सर्विस के लिए लाइसेंस और पंजीकरण
- Dj की मार्केटिंग कैसे करें
- डीजे सर्विस में आने वाली लागत
- डीजे (Dj) से होने वाली कमाई
डीजे की डिमांड (डीजे बिजनेस आइडिया)
पहले तो सिर्फ शहर में ही डीजे का डिमांड था। लेकिन अब धीरे-धीरे छोटे-छोटे गांव में भी हर मांगलिक कार्यक्रम पर डीजे लाना आम बात हो गया है। हर जगह के लोगों में डीजे एक लोकप्रिय मनोरंजन का साधन बन गया है। जिस मांगलिक कार्यक्रम या शादी विवाह में डीजे ना हो मानो वह समारोह ही सुना सुना सा लगता है। इस तरह से डीजे ने मार्केट में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है।
आपको बता दें कि डीजे की डिमांड सिर्फ शादी विवाह में ही नहीं रहती है बल्कि और भी कई जगह पर होती है। जैसे-
- जन्मदिन
- वैवाहिक कार्यक्रम
- सत्संग या कथा वाचन
- किसी धर्म का जुलूस
- लाइव इवेंट
डीजे सर्विस में इस्तेमाल होने वाले सामान
- सीडी प्लेयर
- लैपटॉप
- चैनल मास्टर
- साउंड बॉक्स
- पार्क लाइट
- डीजे मिक्सर
- माइक
- केबल
- एंपलीफायर
- डांस फ्लोर
डीजे सर्विस बिजनेस कैसे शुरू करें (how to start dj service business)
बिजनेस चाहे डीजे का हो या फिर किसी और चीज का किसी भी काम को शुरू करने से पहले उस काम की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। डीजे सर्विस में जानकारी लेने के लिए आप किसी डीजे एक्सपर्ट के साथ कुछ महीने तक काम कर ले। अगर आपने काम पहले किया है तो यह बहुत अच्छी बात है। आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन अगर नहीं किया है तो कुछ समय तक काम करने के बाद आपको अगर लगे कि अपना काम शुरू करने के लिए तैयार है। तो वहां से काम छोड़ कर अपने बिजनेस शुरू करने में लग सकते हैं।
DJ Sound Service Business के लिए योजना
किसी भी काम का अनुभव लेने के बाद आपको काम शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान रखना जरूरी है। जैसे बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास कितने पैसे हैं आपके टारगेट ग्राहक किस वर्ग के हैं। आप किस तरह से अपना सर्विस देना चाहते हैं। आप कैसे मार्केटिंग कर सकते हैं। सबसे जरूरी बात सामानों को रखने के लिए जगह की व्यवस्था। यह सारे इंतजाम करने के बाद आप अपना डीजे के बिजनेस (Dj business plan) में आराम से आगे बढ़ सकते हैं।
काम के लिए कितने लोगों और गाड़ी की आवश्यकता
आपको बता दें कि डीजे सर्विस का बिजनेस (DJ Sound Service Business) आप अकेले नहीं कर पाएंगे। क्योंकि आप जितनी बड़ी बुकिंग लेंगे आपको उतना ज्यादा सामान वहां ले जाना पड़ेगा। तो इसके लिए आपको 5 से 6 लोग तो रखना ही होगा। क्योंकि सामान लाने और ले जाने का काम कम लोगों के बस की बात नहीं है। फिर अकेले भी यह काम नहीं हो सकता है
इसके अलावा जितनी बड़ी बुकिंग लेंगे उतना ही खर्चा भी आएगा तो आपका जितना बजट हो उतनी ही बड़ी बुकिंग ले। इसके साथ ही आपको डीजे इक्विपमेंट्स रखने के लिए ट्रॉली वाली गाड़ी की भी आवश्यकता होगी।
डीजे सर्विस के लिए लाइसेंस और पंजीकरण
अगर आप टेंट हाउस वाले हैं और एक दो डीजे रखते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन आप बड़े लेवल पर डीजे सर्विस लोगों को देना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ रजिस्ट्रेशन की जरूरत होंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको स्थानीय प्राधिकरण से अनुमति लेनी होती है।
कई बार ऐसा होता है कि ग्राहकों लोगों पर ज्यादा भरोसा करते हैं जिनका व्यापार रजिस्टर्ड होता है। इसके अलावा आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा। अब चाहे तो अपने सामानों की बीमा भी करवा सकते हैं। ताकि जब सामान खराब हो जाए या कहीं खो जाए तो वह आपको उसका पैसा वापस मिल सकता है।
डीजे साउंड सर्विस की मार्केटिंग कैसे करें
किसी भी बिजनेस में सबसे जरूरी बात होती है मार्केटिंग। क्योंकि आपके मार्केटिंग पर ही आप का मुनाफा निर्भर करता है। अब तो आपको बता दें कि आप सबसे पहले इस बिजनेस में अपने डीजे का एक बढ़िया सा नाम रख ले। जो लोगों को आकर्षित करें और आसानी से लोगों को याद रहे। उसके बाद आप अपने आसपास के टेंट हाउस, होटल और केटरिंग वालों से संपर्क रखें। ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा बुकिंग मिल सके।
इसके अलावा आप सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर अपने डीजे सर्विस का फोटो वीडियो शेयर कर सकते हैं। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आप को जान सके कि आप भी एक डीजे वाले बाबू हैं। ऐसे में आप बहुत कम समय में अपने बिजनेस को काफी आगे बढ़ा सकते हैं।
डीजे सर्विस में निवेश
अगर अब बड़े लेवल पर डीजे सर्विस का बिजनेस (DJ Sound Service Business)
करना चाहते हैं तो आपको अच्छे खासे पूंजी की जरूरत पड़ेगी। आपको यह सारे सामान खरीदने के लिए ही लगभग 5 से 6 लाख की आवश्यकता पड़ेगी। उसके बाद आपको लोगों को तनख्वाह देने के लिए और सभी चीजों की मेंटेनेंस के लिए भी पैसे खर्च करने होंगे। तो अगर आप डीजे सर्विस शुरू करना चाहते हैं तो अच्छे खासे पैसे का इंतजाम कर ले।
डीजे सर्विस में होने वाली कमाई
डीजे सर्विस अगर आप बड़े लेवल पर लोगों को दे रहे हैं तो आप की कमाई बंपर होगी। क्योंकि दिन-ब-दिन लोगों में डीजे का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कई बार लोगों को डीजे के अलावा भी अन्य सामान चाहिए होते हैं जैसे फायर स्प्लेशर, स्मोक मशीन आदि तो उसके लिए आप अलग से चार्ज कर सकते हैं।
वैसे तो ज्यादातर डीजे वाले 6,000 से 25,000 रुपए तक बुकिंग चार्ज रखते हैं। आप अपने ग्राहक की मांग के हिसाब से उनसे पैसे ले सकते हैं। अगर मान लीजिए आप अपनी बुकिंग चार्ज 10,000 रखते हैं और 1 महीने में 15 दिन आपके डीजे की बुकिंग होती है। तो भी आप डेढ़ लाख रुपए तक आराम से कमा सकते हैं। यहां आपके इस काम पर निर्भर करता है कि आप कैसा डीजे बजाते हैं। लोगों के साथ आपका व्यवहार कैसा है।
ये तो थी, डीजे बिजनेस आइडिया (Dj business plan) की बात। ऐसे ही बिजनेस संबंधित अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।