कृषिकृषि मशीनरी

डिस्क हैरो की कीमत और विशेषताएं | disc harrow price

डिस्क हैरो (disc harrow) खेत की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है। इससे मिट्टी तोड़ने का काम किया जाता है।

disc harrow price: खेती में जुताई (tillage) एक महत्वपूर्ण क्रिया है। मिट्टी को उलटने-पलटने एवं खुदाई करने की प्रक्रिया को जुताई (tillage) कहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, खेत की अच्छी जुताई फसल की पैदावार बढ़ाने में बहुत अधिक मदद करती है। इस काम में डिस्क हैरो (disc harrow) खेत की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है। इससे मिट्टी तोड़ने का काम किया जाता है।

डिस्क हैरो (disc harrow) खेत को समतल बनाता है। खेत से खरपतवार निकालने के काम भी आता है। इसके इस्तेमाल से खेती की मिट्टी फसलों के लिए एकदम तैयार हो जाती है।

 

तो आइए, इस लेख में आज हम लोग ट्रैक्टर से चलने वाली डिस्क हैरो के बारे में जानते हैं। इस लेख में हम विभिन्न प्रकार की डिस्क हैरो की कीमत (disc harrow price) भी बताएंगे। 

 

ट्रैक्टर से चलने वाली डिस्क हैरो की विशेषताएं (Features of Disc Harrow)

  • ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो, ट्रैक्टर की शक्ति से चलता है। 
  • इसमें धातु के गोल डिस्क लगे होते हैं। 
  • इन गोल डिस्कों का आकार लगभग 5 से 7 सेंटीमीटर होता है। 

 

डिस्क हैरो का उपयोग (use of disc harrow)

  • डिस्क हैरो का उपयोग खेत में पहली जुताई के बाद किया जाता है। 
  • डिस्क हैरो खेत में मिट्टी के बड़े-बड़े टुकड़ों को तोड़ने के काम आती है। 
  • यह खरपतवार के छोटे-छोटे टुकड़े करके मिट्टी में मिला देती है। 
  • इसके इस्तेमाल से मिट्टी भुरभुरी और खेत बीजाई के योग्य हो जाती है। 
  • यह मिट्टी में गोबर की खाद या उर्वरक को मिलाने का भी काम करती है।  

डिस्क हैरो के लाभ (advantages of disc harrow)

  • इससे खेती की तैयारी बहुत ही आसान हो जाता है। 
  • किसानों का समय और मजदूरों पर होने वाला खर्च बचता है। 
  • पैदावार में 2 से 5 प्रतिशत की वृद्धि होती है। 

 

डिस्क हैरो की कीमत (disc harrow price)

बाजार में विभिन्न कंपनियों की डिस्क हैरो उपलब्ध हैं। साइज और क्वालिटी के अनुसार इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। एक सामान्य ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो की कीमत (disc harrow ki kimat) 30 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है। 

ये तो थी, डिस्क हैरो मशीन की कीमत (disc harrow ki kimat) और डिस्क हैरो के लाभ (advantages of disc harrow) की बात। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें।

Related Articles

Back to top button