काम की खबरपशुपालन

दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय | Desi formula for increase cow buffalo milk

इस ब्लॉग में गाय का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय जानेंगे, जिससे किसान भाई, अधिक से अधिक दूध का उत्पादन ले सकें।

Desi formula for increase cow buffalo milk: भारत में कृषि के साथ-साथ पशुपालन (animal husbandry) एक मुख्य व्यवसाय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है। लेकिन अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में प्रति पशु दूध की उत्पादकता बहुत ही कम हैं। उन्नत तकनीक का ज्ञान न होने के कारण हम पशुओं से दूध का अधिक उत्पादन नहीं ले पाते हैं। कभी-कभी तो गाय-भैस की दूध उतरने में भी समस्या होती है। किसानों के पास पशुपालन की सभी सुविधाएं होने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण दूध का उत्पादन लेने में पीछे रह जाते हैं। 

 

तो आइए, इस ब्लॉग में जानते हैं कि किन कारणों से गाय दूध नहीं दे पाती है? और इसका समाधान क्या है।

 

इस ब्लॉग में गाय का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय (Desi formula for increase cow buffalo milk) भी जानेंगे, जिससे किसान भाई, अधिक से अधिक दूध का उत्पादन ले सकें।

 

सबसे पहले जानते हैं कि किन कारणों से गाय दूध नहीं दे पाती है?

पशुओं का दूध नहीं उतरने का कारण (Reason for the lack of milk)

  • पशुओं का दूध नहीं उतरने की समस्या सबसे अधिक तुरंत ब्याई पशु को अधिक होती है। 
  • यह समस्या पशु में ऑक्सीटॉसिन की कमी से होता है। 
  • कभी-कभी थन के बालियों में संक्रमण और रक्त का प्रवाह ठीक प्रकार से नहीं होने के कारण भी पशुओं का दूध नहीं उतरता है। 
  • पहली बार ब्याई पशुओं का अयन का विकास नहीं होने के कारण यह समस्या होती है। 
  • पशु का उचित आहार न मिल पाने के कारण भी पशु दूध नहीं देती है।

 

गाय-भैंस का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय (Desi formula for increase cow buffalo milk)

  • दुधारु पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए आहार में गेहूं, मक्का, जौ, चना दाल का छिलका, सरसों, बिनौले की खली जरूर दें। 
  • हल्दी, शतावर, अजवाइन, सौंठ, सफेद मसूली आदि देने के पशु अधिक दूध देते हैं। 
  • हरे चारे के साथ-साथ आहार में मिनरल, कैल्शियम दें। 
  • पशु और पशुशाला की साफ-सफाई  पर ध्यान दें। 
  • ताजे पानी से नहलाए और ताजा पानी पिलाएं। 
  • अनाज और दाने 4-5 घंटे भिगोकर पशु के चारे में अच्छी तरह मिला लें। 
  • मिनरल्स की पूर्ति के लिए प्रो पाउडर, मिल्क बूस्टर, मिल्कगेन दे सकते हैं। 
  • हरा चारा, नेपियर घास, अल्फा, बरसीम, लोबिया, मक्का नियमित रुप से दें। 
  • पशु को प्रतिदिन लगभग 20 किलोग्राम हरा चारा, 4-5 किलोग्राम सूखा चारा और 2-3 किलों दाना दें। 
  • पशु को भरपूर मात्रा में ताजे और स्वच्छ पानी पिलाएं।
  • अच्छे दूध उत्पाद और फैट के लिए उच्च गुणवत्ता वाला आहार जैसे- कैल्शियम, मिनरल मिक्सचर, नमक, प्रोटीन, वसा, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट आदि उचित मात्रा में दें।  

 

उपरोक्त घरेलू उपाय के अलावा पशुपालक को दुधारू पशु गाय-भैंस के उचित रखरखाव और देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। पशुओं को अधिक प्यार और उन पर हाथ फेरने से भी दूध का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

ये तो थी, गाय-भैंस का दूध बढ़ाने का घरेलू उपाय (Desi formula for increase cow buffalo milk)। लेकिन, The Rural India पर आपको कृषि एवं मशीनीकरण, सरकारी योजना और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर भी कई महत्वपूर्ण लेख मिलेंगे, जिनको पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं और दूसरों को भी शेयर कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button