कृषि

चीकू की खेती कैसे करें? यहां जानें | chiku ki kheti

चीकू एक बागानी फसल है। चीकू का पौधा लगाने के बाद कई सालों तक पैदावार देता है। इसका फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

chiku ki kheti: चीकू एक बागानी फसल है। चीकू का पौधा लगाने के बाद कई सालों तक पैदावार देता है। इसका फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चीकू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए, टेनिन, ग्लूकोज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

 

चीकू के सेवन से तनाव, एनीमिया, बवासीर और पेट संबंधित बीमारियों में लाभ मिलता है। साथ ही बलगम और पुरानी खांसी भी ठीक हो जाती है। 

 

भारत में चीकू की खेती (chiku ki kheti) मुख्य रूप से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात में की जाती है। 

चीकू की खेती कब और कैसे करें? यहां जानें, | Sapodilla Farming in Hindi

चीकू की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी

इसकी खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु की आवश्यकता होती है। चीकू की खेती के लिए उचित जलनिकास वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। मिट्टी का पीएच 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। 

 

चीकू की उन्नत किस्में

चीकू की उत्पति मध्य अमेरिका से हुई है। लेकिन यह आज संपूर्ण विश्व में फैल चुका है। भारत में भी चीकू की कई उन्नत किस्में हैं। जिसमें भूरी पत्ती, पीली पत्ती, काली पत्ती, क्रिकेट बाल, pkm2 हाइब्रिड प्रमुख उन्नत किस्म हैं। 

 

चीकू की रोपाई का सही समय

चीकू की रोपाई का उचित समय जुलाई से सितंबर होता है। सिंचाई की उचित व्यवस्था होने पर मार्च में भी लगा सकते हैं। रोपाई करने से पहले गड्ढे को अच्छी तरह से तैयार कर लेना चाहिए। 

 

चीकू की खेती के लिए सरकारी अनुदान

सरकार समय-समय पर बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए अनुदान और सहायता भी देती है। चीकू की खेती करने पर सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी देती है।

 

चीकू की खेती में लागत और कमाई

आपको बता दें, एक हेक्टेयर खेत में इसके 300 से अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं। चीकू के पौधे पूरे वर्ष फल देते हैं, लेकिन नवंबर-दिसंबर में मुख्य फसल निकलती है। इसके एक पेड़ से औसतन 130 किलो का उत्पादन होता है। 300 पेड़ से लगभग 20 टन का उत्पादन मिल जाता है। बाजार में इसकी कीमत 50 से ₹ 70 प्रति किलो तक होती है। यही कारण है कि किसान भाई चीकू की खेती (chiku ki kheti) करके बेहतर कमाई कर सकते हैं।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न- चीकू कितने दिन में फल देता है?

उत्तर- चीकू का पौधा 3 से 4 साल में फल देने लगता है। हालांकि फल उत्पादन की प्रक्रिया चीकू के किस्म के साथ-साथ सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन पर भी निर्भर करता है। 

प्रश्न- चीकू के पौधे में कौन सी खाद डालें?

उत्तर- चीकू की खेती करने से पहले खेत की तैयारी करते समय प्रति एकड़ 20-25 कुंतल गोबर की खाद या 10-15 कुंतल कंपोस्ट अवश्य डालें। इसके बाद प्रतिवर्ष फल लगने से पहले पोषक प्रदान करने वाली खाद दें। 

प्रश्न- चीकू के पेड़ को बढ़ने में कितना समय लगेगा?

उत्तर- चीकू के पेड़ को बढ़ने में 2-3 वर्ष का समय लग जाता है। 

प्रश्न- चीकू किस मौसम में उगता है?

उत्तर- चीकू उष्ण कटिबंधी गर्म जलवायु का पौधा है। इसकी खेती जून से लेकर सितंबर के महीने में की जाती है। 

 

👉कृषि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए द रूरल इंडिया विजिट करें।

Related Articles

Back to top button