कम खर्च और अधिक मुनाफे वाले 101+ बिजनेस आइडिया

Click here
औषधीय पौधेकृषि

बड़ी इलायची की खेती की संपूर्ण जानकारी | Badi Elaichi Ki Kheti

बड़ी इलायची की खेती (Badi Elaichi Ki Kheti) के लिए लाल दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। खेती के लिए भूमि का पीएच मान 5.5 से 7.5 तक होना चाहिए।

बड़ी इलायची की खेती कैसे करें? यहां जानिए, खेती का सही समय और तरीका

Badi Elaichi Ki Kheti: भारत मशालों का देश है। हमारे देश में कई प्रकार के मशालों की खेती की जाती है। इन्हीं मसालों में बड़ी इलायची की खेती किसानों को कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा देती है।

आज हम आपको द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में बड़ी इलायची के खेती (Badi Elaichi Ki Kheti) के बारे में बता रहे हैं। 

तो आइए, सबसे पहले बड़ी इलायची के खेती पर एक नजर डाल लेते हैं। 

बड़ी इलायची के खेती पर एक नजर

बड़ी इलायची को काली इलायची, अघोरी इलायची के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग मसालों में, खाने का स्वाद बढ़ाने और मिठाई की खुशबू बढ़ाने में भी किया जाता है। यह एक नकदी फसल है, बाजार में इसकी कीमत बहुत अच्छी मिलती है। इलायची की खेती (Badi Elaichi Ki Kheti) करके किसान भाई अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 

बड़ी इलायची के खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी और जलवायु

बड़ी इलायची की खेती (Badi Elaichi Ki Kheti) के लिए लाल दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। खेती के लिए भूमि का पीएच मान 5.5 से 7.5 तक होना चाहिए। 10 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है।

खेत की तैयारी

  • इसके पौधे को खेत में लगाने से पहले नर्सरी तैयार करनी चाहिए। 
  • इसकी रोपाई का उचित समय जुलाई से अगस्त का महीना होता है। 
  • पौधे की रोपाई करने से पहले 30 सेंटीमीटर लंबा 30 सेंटीमीटर चौड़ा और 30 सेंटीमीटर गहरा गड्ढा खोद लें। 
  • उसमें गोबर की खाद मिलाकर गड्ढा तैयार कर लें।
  • उसके बाद तैयार गड्ढे में 1.5 मीटर की दूरी पर पौधे की रोपाई करें। 

सिंचाई प्रबंधन

बड़ी इलायची की फसल (Badi Elaichi Ki Fasal) को निरंतर सिंचाई की आवश्यकता होती है, इसलिए समय-समय से इसकी सिंचाई करें। 

बड़ी इलायची के खेती में लागत और कमाई

आपको बता दें, बड़ी इलायची के पौधे लगाने के 3 से 4 साल के बाद एक हेक्टेयर खेत से 600 से 700 किलोग्राम उपज मिलने लगती है। जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता है वैसे-वैसे उपज भी बढ़ती है। बड़ी इलायची के एक बीघा खेती करने पर लगभग 1-2 लाख का खर्चा आता है। कमाई की बात करें तो बाजार में बड़ी इलायची की कीमत 1000 से 1200 रुपए प्रति किलो तक होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न- इलायची का पौधा कितने दिन में फल देता है?

उत्तर- इलायची का पौधा 3 से 4 साल में फल देने लगता है। 

प्रश्न- बड़ी इलायची का पौधा कैसे उगाये?

101+ बिजनेस आइडिया

उत्तर- बड़ी इलायची का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आपको खेत की तैयारी करनी होगी। इसके बाद पौधों को बरसात आने से पहले रोपाई कर दें। 

प्रश्न- बड़ी इलायची की रेट क्या है?

उत्तर- बड़ी इलायची का रेट 800 रुपए प्रतिकिलो से लेकर 1200 रुपए तक होती है। 

प्रश्न- इलायची का पौधा कौन से महीने में लगाना चाहिए?

उत्तर- इलायची का पौधा जून-जुलाई के महीने में लगाना चाहिए।

ये तो थी, बड़ी इलायची की खेती (Badi Elaichi Ki Kheti) की जानकारी। ऐसे ही सरकारी योजनाओं और खेती-किसानी की जानकारी के लिए आज ही द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें। 

Related Articles

Back to top button