काम की खबरविविध

बर्कले खाद क्या है? | Berkeley Organic Fertilizer

बर्कले खाद एक प्रकार की जैविक खाद है। इसे सर्वप्रथम अमेरिका के बर्कले में स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनाया गया था।

Berkeley organic fertilizer: किसान अब रासायनिक उर्वरकों को छोड़कर जैविक खाद (organic fertilizer) का उपयोग करने लगे हैं। जैविक खाद का इस्तेमाल करने के अनेक फायदे हैं। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि होती है। अभी तक जैविक खाद के नाम पर नीम से बनी हरी खाद, गोबर की खाद, केंचुए की कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब सब्जी फसलों को भरपूर पोषण देने वाली बर्कले खाद (Berkeley fertilizer) भी किसानों के बीच प्रसिद्ध हो रही है। 

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में बर्कले खाद (Berkeley Compost) और इसे बनाने की विधि को आसान भाषा में जानें। 

 

बर्कले खाद (Berkeley Compost) क्या है?

बर्कले खाद एक प्रकार की जैविक खाद है। इसे सर्वप्रथम अमेरिका के बर्कले में स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी (California University, Berkeley) में बनाया गया था। जो अब भारत के किसानों के बीच में भी धूम मचा रही है। इसे एक विशेष प्रकिया के तहत बनाया जाता है जोकि बेहद आसान है।  

 

बर्कले खाद बनाने के लिए सामाग्री 

  • हरी घास व पत्तियां 
  • खेत का सूखा चारा और हरा कचरा 
  • बायोडिग्रेडेबल कचरा 
  • गाय का गोबर 
बर्कले खाद (Berkeley Compost) बनाने की विधि

बर्कले खाद (Berkeley Compost) बनाने की विधि 

इस खाद को तीन अलग-अलग परतों की मीनार तैयार कर बनाया जाता है। जिसमें पहली परत बायोडिग्रेडेबल कचरे की होती है। जबकि दूसरी परत में खेत के सूखे चारे और हरे कचरे के साथ-साथ हरी घास और पत्तियों का उपयोग किया जाता है। वहीं तीसरी परत में गाय का गोबर लगाया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। 

 

इन तीनों चीजों को बारी-बारी से जमीन पर डालकर गोलाई में मोटी परत लगाएं और एक मीनार खड़ी कर लें। 5 से 8 परत लगाने के बाद पानी का छिड़काव करें, जिससे खाद की मीनार टिकी रहेगी। अब इसे प्लास्टिक की शीट से ढक दें।

 

18 दिनों तक इसे बारिश और पानी से बचाए रखें। इसके बाद बर्केले खाद बनकर तैयार हो जाएगी। बता दें, अगर सही तरीके से इस खाद को तैयार किया जाए तो यह सिर्फ 18 दिन में बन जाती है। इसे बनाने के लिये खेती और रसोई का कचरा भी उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button