बर्तन की दुकान कैसे खोलें? यहां जानें | Bartan Ki Dukan Kaise Khole
अगर आप भी स्वरोजगार करना चाहते हैं। तो आपके लिए बर्तन की दुकान (Bartan Ki Dukan) एक अच्छा ऑप्शन है। तो आइए, बर्तन की दुकान कैसे खोलें? जानें

Bartan Ki Dukan: ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां बर्तन (pots) ना हो। चाहे वह स्टील का हो या शीशे का या फिर पीतल का। बिना बर्तन के घर में कुछ भी कर पाना मुमकिन नहीं है। चाहे वह पानी पीना हो या फिर खाना बनाना। चाहे वह बहुत अमीर हो या बहुत गरीब। हर किसी के दिनचर्या में बर्तन का इस्तेमाल होता है।
अगर आप भी स्वरोजगार करना चाहते हैं। तो आप बर्तन की दुकान (Bartan Ki Dukan) खोलकर मुनाफा कमाकर जीविकोपार्जन कर सकते हैं।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस बिजनेस ब्लॉग में जानें- बर्तन की दुकान कैसे खोलें? (Bartan Ki Dukan Kaise Khole)
आप इस ब्लॉग में जानेंगे-
- बर्तन का बिजनेस कैसे शुरू करें
- बरतन का दुकान खोलने के लिए जगह का चुनाव
- बर्तन की दुकान का नाम कैसे रखें
- बर्तन के प्रकार
- थोक में बर्तन कहां से खरीदें
- दुकान में बर्तन कैसे रखें
- बरतन का दुकान खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन
- बर्तन की दुकान में काम करने के लिए लोग
- बर्तन के बिजनेस में लागत
- बर्तन के बिजनेस में मुनाफा
बर्तन का बिजनेस कैसे शुरू करें (Bartan Ki Dukan Kaise Khole)
बिजनेस चाहे कोई भी हो शुरू करने से पहले आपको अच्छी तरह से योजना बना लेनी चाहिए। कि आपको किस जगह पर यह दुकान खोलनी है। किस तरह का सामान रखना है। और आपके पास कितनी पूंजी है। उसी हिसाब से बिजनेस शुरू करें। ताकि आपको बहुत ज्यादा किसी से कर्ज लेने की जरूरत ना पड़े और किसी तरह की परेशानी ना हो।
बर्तन की दुकान के लिए जगह का चुनाव
बर्तन का दुकान कहीं भी गांव हो या शहर आप खोल सकते हैं। हर जगह हर व्यक्ति को बर्तन की जरूरत होती है। ध्यान रहे कि दुकान ऐसे ही जगह पर खोलें, जहां लोगों का आना-जाना हो।
जैसे- अपने गांव के सड़क पर एक कमरे जितनी जगह लेकर बर्तन की दुकान की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा कहीं भीड़-भाड़ वाले मार्केट में भी आप बर्तन की दुकान खोल कर पैसे कमा सकते हैं।
बर्तन की दुकान का नाम
अगर आप एक छोटे से गांव में बर्तन की दुकान खोल रहे हैं तो वहां पर लोग आपके व्यवहार और आपके नाम से ही आपको जान जाएंगे। लेकिन अगर आप किसी मार्केट में बर्तन का बिजनेस कर रहे हैं। तो इसके लिए आपको अपनी दुकान का नाम रखना चाहिए। ताकि लोग आपके दुकान के नाम से वहां पर पहुंच सके। आप चाहे तो अपने बर्तन का दुकान का नाम अपने किसी घर के सदस्य के नाम से या फिर अपने पसंदीदा किसी भी नाम से रख सकते हैं।
बर्तन के प्रकार (type of pot)
वैसे तो मार्केट में आपको कई तरह के बर्तन दिख जाते होंगे उसी तरह से आपको भी सोच लेना चाहिए कि आप किसी का बर्तन रखना चाहते हैं। वैसे आप कई प्रकार के बर्तन रख सकते हैं।
जैसे-
- स्टील का बर्तन
- चीनी मिट्टी का बर्तन
- फाइबर का बर्तन पीतल का बर्तन
- एलुमिनियम के बर्तन
थोक में बर्तन कहां से खरीदें
अगर आप छोटे बर्तन की दुकान खोलना चाहते हैं तो आप किसी होलसेलर वाले से भी बर्तन खरीदकर बेच सकते हैं। लेकिन अगर आपको बड़ी बर्तन की दुकान खोलनी है तो इसके लिए आपको पता लगाना होगा कि कहां पर बर्तन की बड़ी फैक्ट्री है। वहां आपको बहुत ही किफायती दामों में बर्तन मिल जाएंगे। जैसे- मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद आदि।
इसके अलावा आप चाहे तो किसी बर्तन के कारखाने से भी संपर्क करके सीधे बर्तन मंगवा सकते हैं। वहां से आपको और भी कम दाम में अच्छे बर्तन मिल जाएंगे।
दुकान में बर्तन कैसे रखें
बात बर्तन की हो या किसी भी सामान के अगर आपने दुकान खोली है तो उसे सजाकर रखना चाहिए। इससे आपको दो फायदे होते हैं- एक तो आपको आपके ग्राहकों को देखने में अच्छी लगती है, तो लोग आना पसंद करते हैं। इसके अलावा आपको बर्तन सजाकर रखने की वजह से बर्तन खोजने में भी आसानी होगी। इससे आप के समय की भी बचत होगी।
बर्तन का दुकान खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन
अगर आप छोटे स्तर पर बर्तन का बिजनेस करते हैं तो आपको किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है ना ही रजिस्ट्रेशन की। लेकिन अगर आप बर्तन की बड़ी दुकान खोलना चाहते हैं तो आपको सिर्फ जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आप अपने किसी नजदीकी जीएसटी सेवा केंद्र में जाकर करवा सकते हैं।
बर्तन की दुकान में काम करने के लिए लोग
अगर आपकी दुकान छोटी है आपको लगता है कि आप अकेले ही सब कुछ कर सकते हैं तो आपको किसी को रखने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो अपने घर के सदस्यों की मदद ले सकते हैं। लेकिन अगर आपकी दुकान बड़ी है और आपके घर में कोई काम करने वाला नहीं है तो आप इसके लिए एक या दो लोगों को रख सकते हैं। इसमें आपका काम निपट जाएगा।
बर्तन की दुकान खोलने में लागत
बर्तन की दुकान में लागत लगाना आपके ऊपर निर्भर करता है। क्योंकि जरूरी नहीं है कि आप शुरुआत में ही बहुत ज्यादा बर्तन रखें। आपके पास जितनी पूंजी है, आप उतने ही बर्तन लाकर बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद उससे होने वाले मुनाफे से आप अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं।
बर्तन के बिजनेस में मुनाफा (profit in pottery business)
हमारे जीवन में बर्तन इतना जरूरी चीज है। कि अगर आप बर्तन का बिजनेस करते हैं तो आपको इसके लिए मुनाफे के बारे में नहीं सोचना चाहिए। क्योंकि दुकान चाहे छोटी हो या बड़ी आपको मुनाफा तो होगा ही। हालांकि इस बिजनेस में कंपटीशन थोड़ा अधिक है। अगर आप अच्छे डिजाइनर बर्तन रखते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा होगा।
ये तो थी, बर्तन की दुकान कैसे खोलें? (Bartan Ki Dukan Kaise Khole) की जानकारी। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो अन्य लेख जरूर पढ़ें। दूसरों को भी पढ़ने के लिए फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।