संतुलित पशु आहार बनाने की विधि | balanced food for cow and buffalos
पशुओं को सही आहार देने से वह स्वस्थ तो रहेगा ही, साथ ही दूध उत्पादन भी अच्छा होगा। जिससे पशुपालक की आमदनी भी बढ़ेगी।
pashu aahar formula: पशुओं का अच्छा स्वास्थ्य और च्छा आहार ही पशुपालन में मुनाफा दिलाती है। इसके लिए पशुपालक को पशुओं का पालन करने से पहले पशुओं को देने वाले आहार की सही जानकारी होनी चाहिए। पशुओं को सही आहार देने से वह स्वस्थ तो रहेगा ही, साथ ही दूध उत्पादन भी अच्छा होगा। जिससे पशुपालक की आमदनी भी बढ़ेगी। इसलिए पशुपालकों को पशु के आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
संतुलित पशु आहार बनाने की विधि (how to make balanced animal feed)
जीवन निर्वाह के लिए आहार
जीवन निर्वाह के लिए गाय को 1.5 किलो प्रतिदिन व भैंस को 2 किलो प्रतिदिन दें।
दूध उत्पादन के लिए आहार
अच्छे दूध उत्पादन के लिए भैंस को प्रत्येक 2 लीटर दूध पर 1 किलो और गाय को प्रत्येक 2.5 लीटर दूध पर 1 किलो दाना दें। अगर हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, तो हर 10 किलो अच्छे किस्म के हरे चारे को देकर 1 किलो दाना कम किया जा सकता है। पशु को आहार के साथ-साथ साफ पानी दिन में कम से कम तीन बार जरूर पिलायें।
गर्भवस्था के लिए आहार
5 महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को जीवन निर्वाह आहार के अतिरिक्त रोजाना 1 से 1.5 किलो दाना जरूर दें।
दाना मिश्रण कैसे बनाएं?
1. पहला तरीका
इसके लिए साधारण नमक 1 किलोग्राम, जौ 30 किलोग्राम, गेहूं की चोकर 20 किलोग्राम, सरसों की खल 25 किलोग्राम, बिनौले की खल 22 किलोग्राम और खनिज मिश्रण 2 किलोग्राम लें। इनसे 100 किलोग्राम आहार तैयार हो जाएगा।
2. दूसरा तरीका
गेहूं की चौकर 40 किलोग्राम, जई या मक्का या जौ 30 किलोग्राम, दालों की चूरी 6 किलोग्राम, तिल की खल 06 किलोग्राम, नमक 01 किलोग्राम, मूंगफली की खल 15 किलोग्राम इन सभी को मिला दें। इससे कुल 100 किलोग्राम आहार तैयार होगा।
ये तो थी, संतुलित पशु आहार बनाने की विधि (balanced food for cow and buffalos)। ऐसे ही पशुपालन, कृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित ब्लॉग पढ़ने के लिए द रूरल इंडिया बेवसाइट विजिट करें।