काम की खबरपशुपालन

Balanced cattle feed: संतुलित पशु आहार बनाने की विधि

आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में जानें- संतुलित पशु आहार बनाने का तरीका (How to make balanced cattle feed)

Balanced cattle feed (संतुलित पशु आहार): पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पशुओं को संतुलित आहार (balanced feed) देना बहुत जरूरी है। अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि संतुलित आहार का क्या महत्व है? तो हम बता दें कि संतुलित आहार (Balanced cattle feed) से पशुओं का शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। इसके साथ ही पशु कई तरह के रोगों के चपेट में आने से भी बचे रहते हैं। पशु आहार में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज, आदि कई पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। 

 

तो आइए, द रुरल इंडिया के इस लेख में जानें- संतुलित पशु आहार बनाने का तरीका (How to make balanced cattle feed)

संतुलित पशु आहार

सबसे पहले जान लेते हैं कि संतुलित पशु आहार क्या होता है? 

संतुलित पशु आहार (balanced cattle feed) 

ऐसा आहार जो पशु को आवश्यक पोषक तत्वों प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज-लवण और विटामिन उचित मात्रा में प्रदान कर उन्हें अच्छा पोषण दें, संतुलित पशु आहार (balanced cattle feed) कहलाता है।

 

संतुलित आहार (balanced feed) पशु की बढ़वार, स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन, प्रजनन क्षमता बनाए रखने में काफी मदद करता है। बात करें हरे चारे की तो पशु आहार (cattle feed) में हरा चारा का विशेष स्थान है। हरा चारा से पशुओं में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। लेकिन कई बार पशुओं के लिए गर्मी में हरा चारा उपलब्ध करना बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में पशुओं को बाजार में मिलने वाला पशु आहार दे सकते हैं। 

 

आइए अब जानते हैं, संतुलित पशु आहार के फायदे और संतुलित पशु आहार बनाने का तरीका।

संतुलित पशु आहार के फायदे (Benefits of a balanced animal diet)

  • दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है।
  • पशुओं की पाचन क्रिया मजबूत होती है।
  • स्वास्थ्य सही रहने के कारण पशु  घातक रोगों से बचते हैं।
  • पशुओं का शारीरिक विकास बेहतर होता है। जिससे मादा पशु हर वर्ष एक स्वस्थ बछड़े को जन्म देने में सक्षम बनती हैं।

संतुलित पशु आहार बनाने की विधि (how to make balanced animal feed)

  • पशुओं का संतुलित आहार बनाने के लिए हरी घास एवं सूखे चारे का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है।
  • पशु का आहार तैयार करने के लिए 25 से 35 प्रतिशत खली, 25 से 35 प्रतिशत मोटे अनाज, 10 से 30 प्रतिशत भूसी या चोकर के साथ 2 प्रतिशत साधारण नमक मिलाएं।
  • इसके अलावा आप पशुओं के आहार में किसी कंपनी की पशु आहार को भी शामिल कर सकते हैं।

 

ये तो थी, पशुओं का संतुलित आहार कैसे बनाएं (How to make balanced cattle feed) और संतुलित पशु आहार बनाने की विधि। यदि आप इसी तरह कृषि, मशीनीकरण, सरकारी योजना, बिजनेस आइडिया और ग्रामीण विकास की जानकारी चाहते हैं तो इस वेबसाइट की अन्य लेख जरूर पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ने के लिए शेयर करें। 

Related Articles

Back to top button