औषधीय पौधेकाम की खबरकृषि

Badam ki kheti: बादाम की खेती कैसे करें? यहां जानें

एक पेड़ से 2 से 2.5 किलो बादाम मिल जाते हैं। बादाम की खेती से किसानों को अन्य फसलों की तुलना में अधिक कमाई होती है।

Badam ki kheti: बादाम का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं इसके तेल का उपयोग बालों और दिमागों के लिए काफी लाभकारी होता है। यही कारण है कि बाजार में इसकी मांग तेजी से हो रही है। इसकी कीमत 700 से ₹1000 प्रति किलो होती है। एक पेड़ से 2 से 2.5 किलो बादाम मिल जाते हैं। बादाम की खेती से किसानों को अन्य फसलों की तुलना में अधिक कमाई होती है।

 

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस लेख में जानें- बादाम की खेती कैसे करें? (badam ki kheti kaise kare)

 

बादाम की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी

बादाम की खेती (Badam ki kheti) 7 डिग्री से 25 डिग्री तक की जलवायु वाले इलाके में आसानी से की जा सकती है। इसकी खेती के लिए समतल बलुई, दोमट चिकनी और गहरी उपजाऊ मिट्टी सबसे अच्छी होती है। भारत में इसकी खेती जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में खूब होती है। 

 

बादाम की खेत की तैयारी

  • बादाम के पौधे को लगाने से पहले खेत को अच्छी तरह से तैयार कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले मिट्टी पलटने वाले हल से खेत की जुताई करनी चाहिए। उसके बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लेना चाहिए। 
  • पौधे को रोपने से पहले 3 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 3 फीट गहरा गड्ढा सितंबर से अक्टूबर के महीने में तैयार कर लेना चाहिए।
  • तैयार गड्ढे में फरवरी या मार्च के महीने में पौधों की रोपाई कर देनी चाहिए।
  • बादाम का पौधा रोपने के तीसरे साल से फल देना शुरू कर देता है। 

 

सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन

बादाम बागानी फसल है शुरुआती समय में इसकी अधिक देखभाल की जरूरत पड़ती है। गर्मियों के मौसम में 10 दिनों के अंतराल पर और सर्दियों के मौसम में 20 से 25 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करनी चाहिए। अधिक उत्पादन के लिए समय पर पौधों को पोषक तत्वों को देना आवश्यक होता है। उर्वरक में आप खेत तैयार करते समय गोबर की खाद और बढ़वार के समय यूरिया, पोटाश जैसे उर्वरकों को दे सकते हैं। 

 

बादाम की खेती से कमाई और उपज

भारत में बादाम की खेती (Badam ki kheti) मुख्य रूप से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे ठंडे क्षेत्रों में ही की जाती थी। लेकिन अब बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान भी इसे उगाने में सफलता हासिल कर रहे हैं। प्रतिहेक्टेयर बादाम की खेती 1-2 टन का उत्पादन हो जाता है। इससे आप प्रतिवर्ष लाखों रुपए का इंकम कर सकते हैं। 

ये तो थी, बादाम की खेती (Badam ki kheti) की जानकारी। ऐसे की खेती-किसानी और ग्रामीण विकास संबंधित ब्लॉग पढ़ने के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button