काम की खबरकृषि मशीनरी

2WD vs 4WD tractor: 2 व्हील या 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर

अक्सर किसान 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के बीच उलझ जाते हैं। लेकिन दोनों ही ट्रैक्टर अलग एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं।

2WD vs 4WD tractor in hindi: अक्सर किसान जब ट्रैक्टरों की खरीददारी करने जाते हैं तो वे 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर (2 wheel drive and 4 wheel drive tractor) के बीच उलझ जाते हैं। वैसे तो दोनों ही ट्रैक्टर अलग एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। लेकिन किसानों को अपनी खेती की जमीन, प्रकार, मिट्‌टी और कृषि उपकरणों के आधार पर ट्रैक्टर खरीदना चाहिए।

तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में जानें- 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर में कौन बेहतर ट्रैक्टर है? 

अगर किसान बड़े क्षेत्र में खेती करता है और खेती में बड़े कल्टीवेटर, रिवर्सिबल एमबी प्लाउ, लेजर-लेवलर का उपयोग करता है तो उसे 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर खरीदना चाहिए। वहीं अगर आप ज्यादा बड़े क्षेत्र में खेती नहीं करते और खेती में छोटे कृषि उपकरण जैसे रोटावेटर, सीड ड्रिल, 9 टाइन का कल्टीवेटर आदि से काम हो जाता है, तो 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। दोनो में अंतर क्या है?

2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों में अंतर (2WD vs 4WD tractor in hindi)

2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर (2 wheel drive tractor)

यह ट्रैक्टर पिछले 2 पहियों की पावर से काम करता है। 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर जब किसी उपकरण को खींचता है, तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे डीजल की खपत ज्यादा होती है। वहीं इस ट्रैक्टर की मदद से अधिक गहराई तक जुताई करने पर ट्रैक्टर में स्लिपेज की समस्या रहती है। 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर में पुडलिंग का काम करने के लिए पहियों के साथ लोहे का केज व्हील भी जोड़ना पड़ता है और ट्रैक्टर को ज्यादातर लोड गियर पर चलाना पड़ता है।

4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर (4 wheel drive tractor)

4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के चारों पहियों की पावर से काम करता है। चारों पहियों से काम करने के कारण इंजन पर कम दबाव पड़ता। जिससे इंजन आसानी से काम करता है और डीजल की बचत होती है। इस प्रकार के ट्रैक्टर कम डीजल खपत में 15-30 प्रतिशत तक अधिक काम करते हैं। यह मजबूत पहियों की वजह से उबड़-खाबड़ रास्तों में भी आसानी से काम करते हैं। इसमें चारों पहियों में पावर होने के कारण यह बिल्कुल भी स्लिप नहीं होता है। 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के मुकाबले बहुत मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। यह ट्रैक्टर आसानी से अधिक गहराई तक जुताई कर सकता है।

 

एचपी रेंज 

2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर 15 एचपी से 90 एचपी तक आते हैं। 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर 18.5 से 120 एचपी तक आते हैं। 

 

कीमत 

भारतीयों बाजारों में 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत 2 लाख रुपए से शुरू होकर 20 लाख रुपए तक होती है। जबकि 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत 3 लाख से 30 लाख* रुपए तक होते हैं।

 

ये तो थी, 2 व्हील या 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर (2WD vs 4WD tractor in hindi) में अंतर की बात। ऐसे ही कृषि मशीनरी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए द रूरल इंडिया वेबसाइट विजिट करें।

Related Articles

Back to top button