1509 धान की खेती: कम पानी में तैयार होने वाली धान की प्रमुख 4 किस्में
आइए, कम पानी में तैयार होने वाली धान की 4 किस्मों के बारे में जानते हैं। पूसा बासमती 1718 पूसा बासमती 1121पूसा बासमती 1509 पूसा बासमती 1637

पूसा बासमती 1509 की खेती: देश के अधिकतर किसान धान की खेती (dhan ki kheti) करते हैं। धान की खेती में अधिक पानी की जरूरत होती है। इसकी खेती से जमीन का जलस्तर काफी तेजी से कम हो रहा है। पानी की कमी के कारण कई किसान धान की अच्छी किस्मों का चुनाव नहीं कर पाते हैं।
आज के समय में कम पानी और कम समय में होने वाली धान की किस्मों का मांग बढ़ रहा है। ऐसे में पूसा संस्थान ने धान की कई अच्छी किस्में विकसित की हैं। जिसका चुनाव कर किसान भाई धान की अच्छी पैदावार ले सकते हैं।
तो आइए, द रूरल इंडिया के इस ब्लॉग में कम पानी में तैयार होने वाली धान की 4 किस्मों के बारे में जानते हैं।
- पूसा बासमती 1718
- पूसा बासमती 1121
- पूसा बासमती 1509
- पूसा बासमती 1637
1718 धान की खेती कैसे करें (पूसा बासमती 1718)
पूसा संस्थान द्वारा विकसित पूसा बासमती 1718 किस्म खेत में 20 प्रतिशत तक कम पानी की खपत करती है। इससे प्रति एकड़ 20 से 20 क्विंटल तक उपज प्राप्त होती है। यह किस्म 120 से 140 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी है।
1121 धान की खेती कैसे करें (पूसा बासमती 1121)
पूसा बासमती 1121 किस्म भी 20 प्रतिशत से अधिक पानी की बचत करती है। यह किस्म 135 दिन में तैयार हो जाती है। इससे प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त हो जाती है।
1509 धान की खेती कैसे करें (पूसा बासमती 1509)
पूसा बासमती किस्म कम समय और कम पानी में अधिक पैदावार के लिए जानी जाती है। यह 110 से 115 दिनों पककर तैयार हो जाती है। इससे प्रति एकड़ 20 से 25 क्विंटल धान की पैदावार हो जाती है।
1637 धान की खेती कैसे करें (पूसा बासमती 1637)
पूसा द्वारा विकसित यह किस्म भी कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती है। इस किस्म को विदेशों में भी खूब मांग है। यह किस्म 140 दिन में पककर तैयार होती है। इससे प्रति एकड़ 20-25 क्विंटल पैदावार प्राप्त हो जाती है।